Fri. Apr 26th, 2024

नमस्ते मित्रो, आज की इस नयी और अनोखी कहानी (pyar ki ek anokhi kahani in hindi) में। यह कहानी एक राजकुमार की है और इनके ek anokhi pyar की भी। इस कहानी में अभिनेत्री जास्मिन है जो गूंगी होती है लेकिन फिर भी अपने प्यार का इजहार करती है। तो मित्रो, आज की कहानी बहुत ही अच्छी और मजेदार होने वाली है।

कहानी के बारे में:
पुराने समय की बात है जब बच्चों को रात में नाना-नानी, दादा-दादी या मम्मी-पापा से कहानीयां सुनने को मिलती थी। और हमारा भी यही उद्देशय है कि इस परम्परा को और आगे लेकर जाएग। मतलब आप भी अपने बच्चो के साथ बैढकर कुछ खुशी के पल जीए। और इन कहानीयों को अपने परिवार के साथ सांझा करे।

Rajkumar ki Pyar ki ek anokhi kahani

यह प्यार की अनोखी कहानी पुराने समय के रानीपुर राज्य की है। उस राज्य के एक छोटे से गांव, जो घने जंगल के बीच में है में एक सुन्दर सी लड़की रहती थी। जिसका नाम है जास्मिन। हालांकि वह बोल नहीं सकती थी। वह अपनी जिन्दगी में बहुत खुश थी। उसके साथ हमेशा एक छोटा सा लड़का रहता था जिसका नाम टपू था।

जास्मिन की जिन्दगी टपू तक ही सीमित थी। जास्मिन टपू की हर ख्वाहिस को पूरा करती थी। वह हर दिन सुबह जल्दी उठती और जंगल से लकड़िया लाती थी। और सबसे पहले टपू के लिए खाना बनाती। उसके बाद घर का काम खत्म करती थी। और फिर इधर-उधर छोटा काम ढुंढने निकल जाती थी।

एक दिन की बात

Pyar Ki Ek Anokhi Kahani In Hindi

एक दिन की बात है जब वह जंगल में लकड़ियां तोड़ने जाती है। तभी जास्मिन के पास एक सैनिक आता है। और तेज आवाज में पानी मांगता है। लेकिन जास्मिन पानी देने से मना कर देती है। सैनिक काफि प्रयत्न करता है लेकिन जास्मिन पानी नहीं देती है। तभी पीछे से राजकुमार स्वयं आ जाते है।

राजकुमारे जास्मिन से प्यार से पानी मांगते है तब जास्मिन भी उन्हे अपने गांव की तरफ का रास्ता बताती है। उसके बाद गांव पहुंचकर जास्मिन राजकुमार को पानी पिलाती है। राजकुमार उससे सवाल पूंछता है कि सैनिक के मांगने से आपने पानी क्यों नहीं दिया?

जास्मिन अपना जवाब इशारों में देती है। पीछे से टपू आ जाता है और वह इशारे का मतलब बताता है कि आपके सैनिक ने क्रोध के साथ पानी मांगा था लेकिन आपने प्यार से पानी मांग। और मेरा मानना है कि प्यार से हर चीज प्राप्त की जा सकती है।

राजकुमार यह सुनकर बहुत खुश होता है। उसके बाद राजुकमार अपना नाम अभीमन्यू बताते है। और जंगल से बाहर निकलने का रास्ता मांगते है। तब जास्मिन इसारे से बताती है कि वह उनकी जरूर सहायता करेगी। और इस तरह जास्मिन और राजकुमार अभीमन्यू के प्यार का सफर शूरू हो जाता है। मतलब Ek anokhi pyar का सफर।

जास्मिन बहुत ही अच्छी तरिके से बांसूरी बजाती थी। वह जंगल के सफर में सुंदर धुन बजाती है। राजकुमार उस धुन में पूरी तरह खो जाते है। और अभीमन्यू को पता ही नहीं चलता है कि कब वे जंगल से बाहर निकल गये है। उसके बाद जास्मिन फिर से गांव जाने लगती है। तभी राजकुमार उन्हे रोक लेते है। और उन्हे अपने राजमहल लेकर जाते है।

अभीमन्यू- देखिए जास्मिन जी, आपकी धुन बहुत ही अच्छी है और दिल को छू लेनी वाली है। इसलिए मुझे अब इस धुन की बहुत जरूरत है। क्या आप हमारे साथ राजमहल चलेंगी।

राजकुमार का महल

जास्मिन इसके लिए मना करती है लेकिन टपू जास्मिन को मना लेता है। उसके बाद वे दोनो ही राजकुमार के साथ राजमहल पहुंच जाते है। उसके बाद अभीमन्यू अपने पूरे परिवार से उसकी मुलाकात कराते है। और उसे एक सुन्दर-सा कमरा और कपड़े भी देते है।

Pyar Ki Ek Anokhi Kahani In Hindi
chitra

अभीमन्यू- जास्मिन जी, आप तैयार हो जाए। इसके बाद आपको मेरे परिवार को बांसुरी सुनानी है।

जास्मिन- हां के रूप में इशारा करती है।

थोड़ी देर बाद राजदरबार लग जाता है। और हजारो लोग वहां पर इक्कठे हो जाते है। पूरा राजदरबार भरा हुआ था। तभी जास्मिन वहा पर आती है। जास्मिन नये कपड़ो में एक अप्सरा के समान दिखाई दे रही थी। सभी लोगो की आंखे जास्मिन की तरफ ही थी। राजकुमार अभीमन्यू जास्मिन को बांसूरी बजाने के लिए कहता है।

जास्मिन हजारो लोगो को देखकर गबरा जाती है। और वह ठिक से बांसुरी भी नहीं बजा पाती है। तभी राजकुमार जास्मिन के पास आते है और उसका हौसला बढाते है। और इसके बाद जास्मिन बहुत ही सुन्दर धुन बजाती है। और पुरा राजदरबार भी उसकी धुन में खो जाता है। अभीमन्यू के पिता (राजा ध्रुव) भी उसकी तारिफ करते है। और उसे राजमहल में रहने की अनुमति देते है।

राजकुमार उसका कमरा अपने करिब ही रखवाते है। और इसके बाद हर समय जास्मिन और राजकुमार साथ में रहते थे। अभीमन्यूजास्मिन की हर धुन को समझने लगता है। और उस धुन के आधार पर वह जास्मिन की मन की बात भी पहचानने लग जाता है।

यह सब राजकुमारी चित्रा भी देख रही थी। जो राजकुमार अभीमन्यू से प्यार करती थी। जास्मिन को राजकुमार के करिब देखकर वह जास्मिन की दुश्मन बन जाती है। और वह कई बार उस पर हमला भी करवाती है लेकिन राजकुमार ठिक समय पर उसकी रक्षा भी कर देते थे।

शादी का ऐलान

राजकुमार को जास्मिन की चिंता होने लगती है। और एक दिन वह विशेष कार्यक्रम रखकर जास्मिन से शादी करने का ऐलान कर देते है। जास्मिन भी इसके लिए हां करती है। और राजकुमार अगले सप्ताह शादी के लिए ऐलान कर देते है। यह ऐलान चित्रा भी सुनती है और उसके बाद वह आग बबुला हो जाती है। इसके बाद वह एक षड़यंत्र रचती है।

शादी से एक दिन पहले ही चित्रा टपू को पकड़कर छूपा लेती है। और जास्मिन को धमकी देती है कि वह राजा के मुकुट को चोरी करके मेरे पास लेकर आयेगी। अन्यथा टपू जिंदा नहीं रहेगा।

जास्मिन टपू से बहुत प्यार करती थी । और वह उसके लिए कुछ भी कर सकती थी। इसलिए वह राजा रूद्र का मुकुट चोरी कर लेती है। और चित्रा के दिये हुए स्थान पर पहुंचती है। लेकिन वहां पर कोई भी नहीं होता है। तभी पीछे चित्रा, राजकुमार, और राजा स्वयं ही वहा पर पहुंच जाते है। चित्रा जास्मिन को चोर बना देती है।

Read more:

Gangubai Kathiawadi Real Story in Hindi

दादी का कमरा और अन्य 5 नयी बच्चों की कहानीयां

most romantic love story in Hindi – इंटरनेट वाला लव

जैल की सलाखें

जास्मिन कुछ भी बोल नहीं पाती है और उसके इशारे भी किसी को समझ नहीं आते है। इसके बाद राजा उसे कारागर में बंद करने का हुकम देते है। सैनिक भी उसे पकड़ लेते है। राजकुमार तो पूरी तरह से टूट जाता है।

Pyar Ki Ek Anokhi Kahani In Hindi
jasmin

जब जास्मिन को ले जाया जाता है तब जास्मिन जाते हुए एक दुखभरी धुनि निकालती हुई जाती है। इसके बाद चित्रा अभीमन्यू को राजमहल ले जाती है।

कुछ देर बाद चित्रा जैल में जास्मिन के पास पहुंचती है और कहती है-

चित्रा- अब तुम यही पर सालो तक बंद रहना और एक बुरी खबर है कि टपू अब जिन्दा नहीं रहेगा क्योंकि वही एक है जो मुझे फंसा सकता है। तो मैं चलती हूं और टपू को मारने के बाद फिर मिलूंगी।

इसके बाद चित्रा टपू के पास जाती है और उसे मारने को कहती है। चित्रा के सैनिक उसे मारने ही लगते है तभी राजकुमार टपू को बचा लेता है और चित्रा को भी बंदी बना लेता है।

चित्रा- राजकुमार, आपको कैसे पता चला?

अभीमन्यू- मुझे जास्मिन ने बताया था। जब वह पकड़ी गयी थी तब उसने बांसुरी की धुन से पूरी बात मुझे बता चुकी थी। और मैने जैल में तुम्हारी पूरी बात भी सुन ली है। इसलिए अब तुम कभी बच नहीं पाओगी।

और ध्यान रखना मैं जास्मिन से सचा प्यार करता हूं। और उसकी हर धुन को दिल से सुनकर समझ भी सकता हूं। इस तरह दोस्तो जास्मिन और अभीमन्यू शादी भी कर लेते है और इस तरह यह अनोखि प्यार की कहानी खत्म हो जाती है।

मुझे उमीद है कि आपको यह एक अनोखी प्यार की कहानी पसंद आयी होगी। अगर आपका जवाब हां है तो इसे अपने परिवार के साथ जरूर सांझा करे। आपके इसी सहयोग के कारण ही मैं और अधिक अच्छी कहानीयां लिख पाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *